अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ट्रक लेकर चालक फरार

खड़गपुर-जमुई मार्ग में गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला की जान ले ली.

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-जमुई मार्ग में गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला की जान ले ली. हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और महिला को रौंदते हुए फरार हो गया. मृतका की पहचान टेटियाबंबर थाना क्षेत्र की गंगटा पंचायत अंतर्गत भीमबांध निवासी भोला ठाकुर की 55 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, मृतका बबीता देवी अपने भगिना दीपक कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर झारखंड के गोड्डा जा रही थी. इसी दौरान खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लाने जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बाइक से गिर गयी और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना की डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ राजीव लोचन विनायक ने उन्हें जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल बाइक चालक दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मामी को गोड्डा ले जा रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रक ने टक्कर मार दी. बाइक पर एक छोटा बच्चा भी था, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक ने उनकी मामी को कुचल दिया. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >