हवेली खड़गपुर व बरियारपुर के आशा को 48 घंटे के अंदर राशि भुगतान का निर्देश

हवेली खड़गपुर व बरियारपुर प्रखंड में आशा के लिये आवंटित राशि का अबतक वितरण नहीं किये जाने के मामले में सीएस ने दोनों प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक और अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण पूछा है.

मुंगेर. हवेली खड़गपुर व बरियारपुर प्रखंड में आशा के लिये आवंटित राशि का अबतक वितरण नहीं किये जाने के मामले में सीएस ने दोनों प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक और अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण पूछा है. साथ ही 48 घंटे के अंदर उपलब्ध राशि का नियमानुसार भुगतान करने का निर्देश दिया है. सीएस डॉ राजू ने बताया कि बरियारपुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड में विभाग से आशाओं के लिये मिले राशि का वितरण अबतक नहीं किया गया है. इससे दोनों प्रखंडों में भुगतान के मामले सबसे अधिक लंबित पाये गये हैं. इसे लेकर हवेली खड़गपुर और बरियारपुर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही निर्देशित किया गया है कि 48 घंटे के अंदर जो राशि उपलब्ध है. उसका नियमानुकूल भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि विभाग द्वारा सभी प्रखंडों में उपलब्ध राशि की समीक्षा की जा रही है. सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व उपलब्ध राशि का उपयोग कर इसकी सूचना मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे. इसके लिये लगातार सभी प्रखंडों के साथ बैठक भी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >