छात्राओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण कर करियर से जुड़े अवसरों से हुई अवगत

राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज, खड़गपुर में मंगलवार को ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत राजा राम हरि सिंह उच्च विद्यालय, धपरी की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.

हवेली खड़गपुर. राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज, खड़गपुर में मंगलवार को ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत राजा राम हरि सिंह उच्च विद्यालय, धपरी की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस पहल के तहत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पॉलिटेक्निक संस्थान के शैक्षणिक माहौल से परिचित कराया गया. भ्रमण के दौरान छात्राओं ने काॅलेज परिसर का अवलोकन करते हुए विभिन्न प्रयोगशाला, कक्षाओं और छात्रावास की व्यवस्था का हाल जाना. इस दौरान उन्हें अलग-अलग विभागों में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों तथा प्रायोगिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई. शिक्षकों एवं स्टाफ ने तकनीकी शिक्षा के महत्व और इससे जुड़े करियर के अवसरों को बताया. वहीं छात्राओं ने अनेक जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे, जिनका शिक्षकों ने संतोषजनक जवाब भी दिया. मौके पर प्राचार्य खुशबू रानी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >