मुंगेर. समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को खोजा बाजार स्थित रामदेव सिंह यादव साइंस कॉलेज में मनायी गयी. जहां जिले के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्हें आम मजलूमों, शोषितों, पीडितों का प्रखर आवाज बताया. अध्यक्षता सुखदेव यादव व संचालन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर के भाजपा विधायक विधायक कुमार प्रणय थे. विधायक ने कहा कि रामदेव सिंह यादव हकीकत में मुंगेर के मिट्टी के लाल थे. जो जाति और पार्टी से ऊपर उठकर आम आदमी के हित के लिए सोचते थे. सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे भारतीय राजनीति के उस वेबाक और बेखौफ चेहरे का नाम है. जो जीवन पर्यंत जनता के मूल्य पर आधारित राजनीति करते रहे. राजद नेता प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष संजय बिंद, जदयू नेता मनोरंजन मजूमदार, नरेंद्र तांती ने कहा कि रामदेव यादव समाजवाद के अलख जगाने वाले बिहार का एकलौते ऐसे नेता थे. जो युवाओं को राजनीति में आगे लाने में अहम भूमिका निभाते थे. मौके पर अकाशदीप यादव, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, अरविंद राय, शिव शंकर यादव, मनोज क्रांति, सुरेश तांती, लखन यादव, अनिल भूषण यादव, मणिशंकर भोलू, मौजूद थे.
पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव
समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को खोजा बाजार स्थित रामदेव सिंह यादव साइंस कॉलेज में मनायी गयी.
