विद्यालय का गेट बंद कर शिक्षकों ने मनायी मुर्गा पार्टी, गेट पर खड़े रहे छात्र

प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में मंगलवार को विद्यालय का गेट बंद कर विद्यालय परिसर के किचन में मुर्गा पार्टी मनायी गयी.

असरगंज. प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में मंगलवार को विद्यालय का गेट बंद कर विद्यालय परिसर के किचन में मुर्गा पार्टी मनायी गयी. ऐसे में विद्यालय का गेट बंद रहने से छात्र-छात्राओं को गेट पर ही काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा. मामले की जानकारी मिलने पर बीईओ ने जांच का आदेश दिया है और प्रधानाध्यापक पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. मामले की जानकारी मिलने पर दोपहर जब पत्रकार स्कूल पहुंचे तो स्कूल का मुख्य गेट बंद पाया गया. बाहर कई छात्र किताब-कॉपी लेकर खड़े थे. बच्चों से पूछताछ करने पर सातवीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार ने बताया कि स्कूल में परीक्षा चल रही थी और परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया गया. छात्रों के अनुसार, विद्यालय के अंदर शिक्षकगण चिकन पार्टी मना रहे हैं. कुछ समय बाद नाराज बच्चों ने गेट पर पैर मारकर विरोध जताया, इसके बाद शिक्षकों ने गेट खोला. इस संबंध में जब स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इधर, बीपीआरओ सह बीईओ अमित कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >