मुंगेर से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Munger news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में बुधवार को असरगंज स्थित राज बेनेली स्मृति दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया.
प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल के सम्मान में मंदिर परिसर में विशेष पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने सहित विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उल्लेख किया.उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता
कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष रंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, आईटी सेल प्रमुख निमेष कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम राज, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, मनीष यादव, मनीष कुमार, विजय शंकर उपाध्याय उर्फ नेताजी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
