संदिग्ध परिस्थितियों में बंदी की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती

Munger Jail Prisoner: जानकारी के अनुसार घायल बंदी रूपेश कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के विंडवाड़ा निवासी हैं. उन्हें शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर 4 जून को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा गया था. वर्तमान में उनका इलाज पुलिस निगरानी में सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Munger Jail Prisoner: मंडल कारा में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बंदी के शरीर पर कई चोट के निशान मिलने और बायां कंधा टूटने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि जेल प्रशासन ने किसी प्रकार की मारपीट से इनकार किया है.

शराब मामले में 4 जून को भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार घायल बंदी रूपेश कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के विंडवाड़ा निवासी हैं. उन्हें शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर 4 जून को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा गया था. वर्तमान में उनका इलाज पुलिस निगरानी में सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.

बंदी बोला, दवा के बाद कुछ याद नहीं

अस्पताल में इलाजरत रूपेश कुमार ने बताया कि जेल जाने के बाद उन्हें दवा दी गई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी ने मारपीट नहीं की, लेकिन शरीर पर चोट के निशान कैसे आए और कंधा कैसे टूट गया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है.

परिजनों ने उठाए सवाल

घायल बंदी की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि जेल भेजे जाने के समय उनके पति पूरी तरह स्वस्थ थे. लेकिन अस्पताल में देखने पर उनके हाथ-पैर में कई जगह चोट के निशान मिले तथा बायां कंधा भी टूटा हुआ पाया गया. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

जेल प्रशासन ने मारपीट से किया इनकार

मामले पर मंडल कारा के अधीक्षक किरण निधि ने कहा कि बंदी किसी मारपीट का शिकार नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि रूपेश कुमार ‘एंटी विड्रॉल सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं. अत्यधिक शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों में अचानक शराब छूटने पर मिर्गी जैसे दौरे पड़ सकते हैं.

जेल अधीक्षक के अनुसार जेल लाए जाने के दौरान भी बंदी गिर पड़ा था. अस्पताल में जांच के दौरान उसके बाएं हाथ में क्रैक पाया गया है, जो गिरने के कारण हुआ हो सकता है. फिलहाल बंदी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >