लायंस क्लब ने सदर अस्पताल में लगाया मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में शनिवार को लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया.

मुंगेर. सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में शनिवार को लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. जहां नेत्र रोग विशेष डाॅ अनुराग व डाॅ किष्टो द्वारा 30 नेत्र मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया. शिविर का उद्घाटन मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने फीता काटकर किया. जहां उनके साथ अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमन कुमार, क्लब के शुभांकर झा, डा. पंकज कुमार, प्रदीप वर्मा, हेमंत कुमार, ललन ठाकुर मौजूद थे. विधायक ने लायंस क्लब द्वारा संचालित मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर की सराहना की. क्लब के अधिकारियों ने बताया कि शिविर के लिये कुल 61 मरीजों का निबंधन किया गया था. निबंधित मरीजों के सभी प्रकार की जांच के बाद 30 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण किया गया. वहीं ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों के लिये प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में 60 बेड की व्यवस्था की गयी है. जहां मरीजों को एक दिन चिकित्सक के ऑबर्जवेशन में रखा जायेगा. वहीं रविवार को सभी मरीजों को चश्मा देकर डिस्चार्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >