प्रत्येक घंटे जुबली वेल से स्टेशन चौक तक लगाता है जाम, पुलिस बनी रहती है मूकदर्शक

जमालपुर शहर में लगभग 300 से अधिक ई-रिक्शा सड़क पर दौड़ती है.

जमालपुर-

वैसे तो जमालपुर रेल क्षेत्र होने के कारण जुबली वेल चौक से स्टेशन चौक तक पूरे दिन वाहनों का दबाव बना रहता है, परंतु गुरुवार को यहां प्रत्येक घंटे जाम की स्थिति बनती रही. जिसके कारण लोग परेशान रहे. वहीं इस दौरान पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी रही.

बता दें कि जमालपुर में केवल जुबली वेल चौक से स्टेशन चौक ही नहीं, बल्कि शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के कारण जाम की स्थिति बनती है. ऐसे वाहन चालक अपने वाहनों को कहीं भी रोक कर सवारी बैठाने लगते हैं या कहीं से भी यू-टर्न मार लेते हैं. जिसके कारण वाहनों के दवाब के बीच जाम की स्थिति बन जाती है. विदित हो कि जमालपुर शहर में लगभग 300 से अधिक ई-रिक्शा सड़क पर दौड़ती है. इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में ऑटो का परिचालन होता है. ऐसे में ई-रिक्शा या ऑटो चालकों की लापरवाही के कारण एक बार जाम की स्थिति उत्पन्न होने के बाद घंटों ऐसी ही स्थिति रहती है. गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जिसमें स्कूल वाहन भी जाम में फंसे दिखे. हद तो यह था कि यह हाल केवल एक बार नहीं, बल्कि गुरूवार को प्रत्येक घंटे पर देखने को मिली.

पुलिस बनी रहती है मूकदर्शक

जमालपुर शहर के लिये सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जुबली बेल चौक और स्टेशन चौक पर यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई है, परंतु यातायात पुलिस की उपस्थिति के बावजूद वाहन चालक की मनमानी जारी रहती है. जगह-जगह वाहन रोक कर पैसेंजर को चढ़ाने और उतारने के कारण भी ट्रैफिक जाम होता है. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बनी रहती है. हाल यह है कि पुलिस की उपस्थिति में स्टेशन चौक और जुबली वेल चौक पर कई वाहन सवारी बैठाने के इंतजार में खड़े रहते हैं. जिसके कारण जाम बन जाती है. कई बार तो खुद जिले के बड़े पुलिस पदाधिकारी तक इस जाम में फंसे दिखते हैं. हलांकि उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा तो किसी तरह अधिकारियों को जाम से निकाल लिया जाता है, लेकिन आमजन का जाम से मुक्ति दिलाने वाला कोई नहीं होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >