धरहरा के पांच एचडब्लूसी के सीएचओ व कर्मियों के सात दिनों का कटा वेतन

सीएस डॉ राजू के निर्देश पर शनिवार को धरहरा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में प्रखंड के 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद पाये गये.

धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निरीक्षण में बंद मिले पांचों एचडब्लूसी मुंगेर. सीएस डॉ राजू के निर्देश पर शनिवार को धरहरा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में प्रखंड के 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद पाये गये. इसे लेकर सीएस ने कार्रवाई करते हुए पांचों एचडब्लूसी के सीएचओ और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के फरवरी माह के 7 दिनों के वेतन की कटौती कर दी है. साथ ही मामले में सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. सीएस ने बताया कि धरहरा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश को शनिवार को प्रखंड के एचडब्लूसी का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था. इस दौरान उनके द्वारा सुबह 9.20 से 9.57 बजे तक पांच एचडब्लूसी का निरीक्षण किया गया. जहां पांचों एचडब्लूसी बंद पाये गये. सीएस ने बताया कि इस दौरान एचडब्लूसी दरियापुर, औड़ाबगीचा, मोहनपुर, पहाड़पुर और माताडीह बंद पाया गया. इसे लेकर इन सभी एचडब्लूसी के सीएचओ, जीएनएम और संबंधित कर्मियों के फरवरी माह के 7 दिनों के वेतन में कटौती की गयी है. साथ ही सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि समय-समय पर अपने-अपने प्रखंड में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण करेंगे. साथ ही वहां की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >