25 फरवरी से भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के लिये 25 फरवरी से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है.

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के लिये 25 फरवरी से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार उक्त सत्र के बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 25 फरवरी से 5 मार्च तक का समय दिया जायेगा, जबकि 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 6 एवं 7 मार्च को समय दिया जायेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 500 रुपये तथा विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संंबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

—————–

25 फरवरी से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वही उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने की प्रक्रिया 25 फरवरी से आरंभ की जायेगी. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 25 से 28 फरवरी के बीच स्क्रूटनी के लिये आवेदन कर सकते हैं. इसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >