मुंगेर. शहर में आज पांच घंटे तक शटडाउन लिया जायेगा. कर्णचौड़ा और लालदरवाजा फीडर में रविवार को मेंटनेंस कार्य किया जायेगा. इस कारण यह शटडाउन लिया जायेगा. सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मेंटनेंस को लेकर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से इन फीडरों में बंद रहेगा. बताया गया कि कर्णचौड़ा व लालदरवाजा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में रविवार को 33 केवी का मेंटनेंस कार्य किया जायेगा. इसे लेकर इन दोनों विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर सोझी घाट, टाउन, हास्पिटल, पूरबसराय, किला, रेलवे, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान, मोगल बाजार का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. जिसके कारण संपूर्ण किला क्षेत्र, मुंगेर टाउन, बेलन बाजार, सोझी घाट, सदर हास्पिटल, पूरबसराय, लल्लू पोखर, कौड़ा मैदान, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान, मोगल बाजार, बासुदेवपुर, चुरंबा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि सभी बिजली आधारित कार्य बिजली कटने के निर्धारित समय से पूर्व सुनिश्चित कर ले. ताकि परेशानी नही हो.
शहर में आज पांच घंटे तक शटडाउन, कर्णचौड़ा व लालदरवाजा ग्रिड से बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

शहर में आज पांच घंटे तक शटडाउन, कर्णचौड़ा व लालदरवाजा ग्रिड से बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
Copied link
शहर में आज पांच घंटे तक शटडाउन लिया जायेगा. कर्णचौड़ा और लालदरवाजा फीडर में रविवार को मेंटनेंस कार्य किया जायेगा.