पुलिस अभिरक्षा से फरार चोर अपने साथी के साथ गिरफ्तार, 80 हजार रुपये नकद बरामद

मुंगेर सदर अस्पताल से इलाज के दौरान कासिम बाजार थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार चोर देव राज को पुलिस ने उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया.

5 फरवरी को श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी कपिलदेव मंडल के बंद घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

मुंगेर. मुंगेर सदर अस्पताल से इलाज के दौरान कासिम बाजार थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार चोर देव राज को पुलिस ने उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से चोरी के जेवरात बेच कर प्राप्त 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया. दोनों घोषी टोला का रहने वाला है और पिछले दिनों श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी कपिलदेव मंडल के घर चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस चोरी का जेवरात बेचने और उसे गलाने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

पुलिस अभिरक्षा से फरार चोर गिरफ्तार

बताया जाता है कि चोरी मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त घोषी टोला निवासी देवराज को पुलिस ने 16 फरवरी को गिरफ्तार किया था. जिसे तबीयत बिगड़ने पर मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से वह पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सहित फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. शुक्रवार की देर शाम वह चोर अचानक कासिम बाजार थाना पहुंचा. पुलिस ने थाना आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह देवराज है और सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचने से प्राप्त रुपये भी बरामद किया.

चोरी में शामिल अमन गिरफ्तार, एक अन्य से हो रही पूछताछ

पूछताछ के दौरान देवराज ने बताया कि चोरी की घटना में उसके साथ घोषी टोला का ही अमन कुमार था. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. जिसके पास से हजारों रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया. अमन ने भी स्वीकार किया कि उसी दोनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दोनों चोरों ने चोरी का जेवरात खरीदने वाले का भी नाम बताया. पुलिस उक्त व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

5 फरवरी को हुआ था लाखों के जेवरात की चोरी

बताया जाता है कि 5 फरवरी को श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी कपिलदेव मंडल के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उनकी पत्नी हेमा सिन्हा के आवेदन पर कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसमें गृहस्वामी ने आवेदन में कहा था कि घर में रखे सभी जेवरात चोरों ने चोरी कर लिया था. जिन आभूषणों की कीमत 22 से 25 लाख रुपये है.

कहती हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि चोरी के मामले गिरफ्तार देवराज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने उसके साथी चोर के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जबकि चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >