रक्तदान केवल जीवनदान ही नहीं, बल्कि वैचारिक परिवर्तन भी : कौशल किशोर

लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा शनिवार को मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल मुंगेर के ब्लड बैंक में किया गया.

लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन मुंगेर. लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा शनिवार को मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल मुंगेर के ब्लड बैंक में किया गया. क्लब के अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने कहा कि रक्तदान सिर्फ जीवन दान ही नहीं एक वैचारिक परिवर्तन भी है. जब व्यक्ति किसी की जान बचाने के लिए रक्तदान करता है, वह कभी किसी का रक्त बहा नहीं सकता. हम अपने या अपनों की जन्मदिन पर या अपने पुरखों के नाम पर जब रक्तदान करते हैं तो ये हमारी संस्कृति और संस्कारों के साथ-साथ हमारे पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व तथा उत्तम विचारों का बोध कराता है. मौके पर राजेश गुप्ता, अजय दीप, फुटबॉल संघ के जिला सचिव भावेश कुमार, कुणाल कुमार, विराट राजेश एवं यश राजेश ने रक्तदान किया. इस अवसर पर शुभांकर झा, अनुरंजन कुमार उर्फ ललन ठाकुर, हेमंत कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, रेडक्राॅस सोसाइटी के सचिव देव प्रकाश, अजय दीप सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >