Munger . खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस शुरू

खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस शुरू

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट. खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में शनिवार को डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुबोध कुमार ने परिसर स्थित भवन में डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अब खड़गवासियों को डायलिसिस सेंटर के खुलने से किडनी से सबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी. सेंटर के लिए जो भी मूलभूत आवश्यकता थी उसे पूरा करा दिया गया है. अनाबद्ध निधि से डीप बोरिग कराया गया और बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्युतीकरण का कार्य भी पूर्ण करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे के लोग उनका निश्शुल्क इलाज यहां किया जाएगा. इसके अलावा सामान्य परिवार के मरीजों को भी कम कीमत पर यहां इलाज की सुविधा मिलेगी.डायलिसिस सेंटर में डॉक्टर, टेक्निकल स्टाफ एवं कर्मियो की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है. इनके द्वारा मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >