छात्रा से घिनौनी हरकत पर परिजनों ने किया हंगामा, पिछले दरवाजे से भागा प्राचार्य

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अरगड़ा रोड बेटवन बाजार में संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा एक छात्रा के साथ गलत हरकत की गयी.

डायल-112 की टीम ने निजी विद्यालय पहुंच कर मामला कराया शांत

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अरगड़ा रोड बेटवन बाजार में संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा एक छात्रा के साथ गलत हरकत की गयी. इसकी शिकायत पर छात्रा के परिजन व स्थानीय लोग रविवार को अपराह्न विद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. हालांकि लोगों को आक्रोशित देख प्राचार्य विद्यालय के पिछले गेट से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने लोगों को शांत कराया और विद्यालय स्थित आवासीय परिसर से प्राचार्य के एक भाई को हिरासत में लेकर कासिम बाजार थाना ले गयी.

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी इस विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा है. विद्यालय के प्राचार्य गलत प्रवृति के हैं. प्राचार्य अच्छे अंक से पास कराने के लिए उसके साथ घिनौनी हरकत करते थे. इसके अलावे भी कई गंभीर आरोप छात्रा की मां ने प्राचार्य पर लगाया, जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन व मुहल्ले वाले रविवार को विद्यालय पहुंच गये, क्योंकि प्राचार्य विद्यालय में ही रहता है. जहां पर बच्ची के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा होने पर पड़ोस के लोग एकत्रित हुए और प्राचार्य की हरकत सुन कर आक्रोशित हो गए और विद्यालय खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्कूल के ऊपरी तल पर रह रहे प्राचार्य के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला. करीब दो घंटे के बाद डायल 112 की पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक प्राचार्य पिछले दरवाजा से फरार हो चुका था. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि परिजन शिकायत दर्ज कराने आए थे, लेकिन बाद में परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराने एससी/एसटी थाना चले गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >