मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट,
मुंगेर में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को संभावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। 5 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत विश्वप्रसिद्ध योगाश्रम में पादुका दर्शन, सरस्वती विद्या मंदिर में एक कार्यक्रम में भागीदारी और कासिम बाजार स्थित निर्दोष काली मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रस्तावित है।निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल, जिलाधिकारी, एसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।