जनता दरबार में दोनों पक्षों ने जताई सहमति, पांच मामलों का निबटारा

जमीनी विवाद संबंधी समस्याओं के निबटारे को लेकर शनिवार को जिले के तारापुर, खड़गपुर एवं टेटियाबंबर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया.

तारापुर/हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर. जमीनी विवाद संबंधी समस्याओं के निबटारे को लेकर शनिवार को जिले के तारापुर, खड़गपुर एवं टेटियाबंबर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया. जहां अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच सहमति कराकर कुल पांच मामले का निबटारे किया. जबकि अन्य मामलों में नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया.

तारापुर

: तारापुर थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निपटारे को लेकर लगाये गये सप्ताहिक जनता दरबार में सीओ संतोष कुमार व एसआई अनिल सिंह ने कुल चार मामले की सुनवाई की. जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि पूर्व के लंबित तीन व एक नए मामले यानी कुल चार मामले की सुनवाई वादी एवं प्रतिवादी की उपस्थिति में किया गया. जिसमें दो मामले का ऑन स्पॉट निपटारा दोनों पक्षों की सहमति में किया गया. शेष बचे दो मामलों में वादी एवं प्रतिवादी के बीच आपसी समन्वय स्थापित नहीं होने के कारण मामले का निष्पादन नहीं किया जा सका. लंबित मामले के निष्पादन को लेकर दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया.

हवेली खड़गपुर

: भूमि विवाद मामले के निपटारा को लेकर शनिवार को खड़गपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया. जहां प्रभारी अंचल अधिकारी उमेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में जमीन विवाद से संबंधित तीन मामले का निष्पादन किया गया. जबकि जनता दरबार में तीन नये मामले भी आये. नए तथा पूर्व के बचे मामलों में से तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया. जबकि पुराने मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. मौके पर राजस्व कर्मचारी संतोष यादव सहित अंचल कर्मी मौजूद थे.

टेटियाबंबर

: भूमि विवाद मामले के निबटारे को लेकर टेटियाबंबर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया. जहां सीओ सिमरनजीत आजाद एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में रूपहुआ गांव के पिंटू मंडल ने रंजीत मंडल पर बिना जमीन के बंटवारा के ही घर बनाने का आरोप लगाया. वहीं देवघरा गांव के सतीश कुमार ने आवेदन देकर मनोज यादव पर हिस्सा नहीं देने का मामला लाया. इस पर सीओ ने दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और मामले का निष्पादन करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >