मुंगेर विश्वविद्यालय में 19 फरवरी से होगी बी-फॉर्मा की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने दो कॉलेजों में संचालित बी-फॉर्मा की परीक्षा 19 फरवरी से आरंभ करेगी.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने दो कॉलेजों में संचालित बी-फॉर्मा की परीक्षा 19 फरवरी से आरंभ करेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा केएसएस कॉलेज, लखीसराय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि सत्र 2020-24 बी-फॉर्मा सेमेस्टर-6 के साथ सेमेस्टर 1 से 5 के सभी बैकलॉग की परीक्षा 19 फरवरी से केएसएस कॉलेज, लखीसराय परीक्षा केंद्र पर ली जायेगी. जो 5 मार्च तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं जल्द ही उक्त सत्र के लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >