एक घर के गेट में लगी गोली, फंसा हुआ है पिलेट
मुंगेरइन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दो युवक गाली-गलौज करते और फायरिंग करते दिख रहा है. वीडियो मुंगेर पुलिस के हाथ लगी और पुलिस ने उसे गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि यह वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत की है. हालांकि इसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करती है कि फायरिंग कब, कहां और किस परिस्थिति में की गयी. पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.
बताया जाता है कि असमाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी करने का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर दो युवक दिखाई दे रहा हैं. जिसके हाथ में पिस्तौल और फायरिंग कर रहा है. दोनों लगातार किसी को गाली-गलौज भी कर रहा है. किसी घर को टारगेट कर फायर कर रहा है. एक व्यक्ति के घर के गेट में भी गोली लगी है. लोहे के गेट में पिलेट फंसा हुआ दिख रहा है.