मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हड्डी, मानसिक रोग, कान एवं नेत्र के कुल 81 दिव्यांगों की जांच की गयी. बताया गया कि गुरुवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड में हड्डी के विशेषज्ञ डॉ निरंजन द्वारा हड्डी के कुल 54 दिव्यांगों की जांच की गयी. जबकि फिशियन डॉ रमन द्वारा मानसिक रोग के 8, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ रेयान अहमद द्वारा कान के 8 और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ किष्टो द्वारा नेत्र के कुल 11 दिव्यांगों की जांच की गयी. दिव्यांग बोर्ड के आधार पर इन दिव्यांगों को एक सप्ताह के अंदर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाता है. जहां दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाती है. जिसके लिये संबंधित दिव्यांग सदर अस्पताल के दिव्यांग कार्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. मौके पर दिव्यांग कार्यालय कर्मी शैलेश कुमार मौजूद थे.
दिव्यांग बोर्ड में हड्डी, मानसिक, कान और नेत्र के 81 दिव्यांगों की हुयी जांच
11 दिव्यांगों की जांच की गयी. दिव्यांग बोर्ड के आधार पर इन दिव्यांगों को एक सप्ताह के अंदर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा.
