मुंगेर विश्वविद्यालय : आज और कल पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

वैसे विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 13 एवं 14 मार्च दो दिनों का समय दिया गया है.

– विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन से वंचित विद्यार्थियों के लिये खोला जा रहा पोर्टल मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में नामांकित सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के वैसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा विलंब शुल्क के साथ शुक्रवार और शनिवार को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये थे. वैसे विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 13 एवं 14 मार्च दो दिनों का समय दिया गया है. सूचना के अनुसार वैसे विद्यार्थी, जो मुंगेर विश्वविद्यालय से ही स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद पीजी में नामांकन ले चुके हैं और अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 500 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तथा 500 रूपये विलंब शुल्क कुल 1 हजार का शुल्क जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जबकि वैसे विद्यार्थी, जो किसी अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होने के बाद एमयू में नामांकन ले चुके हैं और अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 500 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तथा 1 हजार रूपये विलंब शुल्क सहित कुल 1,500 रूपये का शुल्क जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >