मुंगेर: एनएसएस. इकाई के जेआरएस कॉलेज तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन योग के माध्यम से तनाव – मुक्त जीवन-निर्वहन की शिक्षा दी गई,साथ ही साथ व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया. इस अवसर पर योग-शिक्षक और ट्रेनर के रूप में योग एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, मुंगेर से रिसोर्स पर्सन के रुप में आए डॉ श्यामदेव कुमार सिन्हा और मुकेश कुमार सिन्हा को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ एन एस एस स्वयंसेविका आस्था,मिक्की , अनुष्का , साक्षी की प्रार्थना- प्रस्तुति से हुआ. जानकी नवमी का दिन होने के नाते आस्था के द्वारा ””राम को देखकर जनकनंदिनी…””भजन का गायन वाद्ययंत्र के साथ किया गया. तत्पश्चात विधिवत् रुप से पतंजलि के अष्टांगिक योग की शिक्षा के साथ व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा.) देवराज सुमन के द्वारा की गई तथा संचालन महाविद्यालय के एन. एस. एस.कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह कर रहे थे.
Munger. एनएसएस, योग से तनाव -मुक्त जीवन जीने की दी गई सलाह
एनएसएस, योग से तनाव -मुक्त जीवन जीने की दी गई सलाह
