5. बरियारपुर की खबरें :-

सत्यानंद योग साधन केंद्र की बैठक फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बैठक करते कार्यकर्ता बरियारपुर . सत्यानंद योग साधना केंद्र ब्रह्मस्थान बरियारपुर में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता सुशील कुमार ने की. बैठक में कार्यसमिति का गठन किया गया एवं केंद्र के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति […]

सत्यानंद योग साधन केंद्र की बैठक फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : बैठक करते कार्यकर्ता बरियारपुर . सत्यानंद योग साधना केंद्र ब्रह्मस्थान बरियारपुर में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता सुशील कुमार ने की. बैठक में कार्यसमिति का गठन किया गया एवं केंद्र के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानाध्यापक वासुदेव मंडल को अध्यक्ष, रामदेव प्रसाद शर्मा उर्फ कृष्ण मूर्ति उपाध्यक्ष, डॉ देवकी नंदन सिंह सचिव एवं शशिकांत को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर रामवृक्ष मंडल उर्फ भक्त चैतन्य, सत्यदेव यादव उर्फ देव प्रेम, छेदी शर्मा, विजय साव, प्रकाश मंडल, जयनारायण सिंह, ओंकार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. गंगा मुक्ति आंदोलन को लेकर बैठक कल बरियारपुर . प्रखंड संयोजक डॉ देवकी नंदन सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि गंगा मुक्ति आंदोलन के लिए आगामी 5-7 फरवरी को तीन दिवसीय सेमिनार सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर प्रखंड कार्यालय के आंबेडकर भवन में आयोजित किया जायेगा. जिसकी तैयारी को लेकर 16 जनवरी को बैठक कर रूपरेखा तय की जायेगी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मछुआरा आयोग के अध्यक्ष के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >