स्नातक सेमेस्टर-3 में कुल 22,707 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 के लिये 5 फरवरी से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा था.

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 के लिये 5 फरवरी से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा था. इसमें विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 फरवरी तक का समय दिया गया. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 22,707 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 21,965, विज्ञान संकाय में 2,462 व वाणिज्य संकाय में 280 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इधर, अब विश्वविद्यालय उक्त सत्र की परीक्षा मार्च माह के पहले सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिये सूचना विश्वविद्यालय ससमय जारी करेगी.

—–

17 फरवरी से वोकेशनल विषयों का होगा रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2024-27 बीबीए सेमेस्टर-2 के लिये 17 फरवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ करेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों सत्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 फरवरी से आरंभ होगी. इसमें विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद विद्यार्थी 300 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे.

———–

17 फरवरी से बीएड पार्ट-1 का रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 के लिये 17 फरवरी से रजिस्ट्रेशन आरंभ करेगा. इसके लिये सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बीएड पार्ट-1 के विद्यार्थियों को 17 से 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. इसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा. इसके बाद विद्यार्थी 1 हजार रुपये का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >