Video: 'पुलिस मामा नहीं बल्कि सबका बाप है', महिला चोर को पकड़ने के बाद SDPO का बड़ा बयान

Video: मोतीहारी पुलिस को मामू बनाने वाली चोर को गिरफ्तार कर लिया है. मोतिहारी के पकड़दयाल के बड़का गांव में लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी. यहां चोरी करने के बाद चोर ने एक पत्र लिखकर पुलिस को मामा बताया था और एक चुनौती दी थी. उस चुनौती को मोतीहारी पुलिस ने स्वीकार किया और महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है.

Video, सुजीत पाठक: एसडीपीओ मोहम्मद अंसारी ने कहा कि पुलिस मामा नहीं बल्कि सबका बाप है. पुलिस ने चोर लड़की को गहने और जेवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है. लड़की अपने घर से गहने की चोरी कर लोगों को परेशान कर रही थी. पुलिस ने बताया कि चोर शिवानी कुमारी ने खुद अपने घर में रखे तमाम गहने और जेवरातों को चुरा लिया और झूठ हल्ला कर दी कि उसके घर में चोरी हो गई. पुलिस को जांच में यह बात पता चली कि शिवानी कुमारी का किसी लड़के के साथ अफेयर है और कुछ दिन बाद वह घर से गहने के साथ भागने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शिवानी कुमारी को गहने के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शिवानी कुमारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: ‘मुसहर जाति का नेता बनेगा RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष’, पूर्व सीएम ने तेजस्वी यादव को क्यों कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >