Motihari Accident: मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, NH-28 जाम

Motihari Accident: मोतिहारी के डीएवी मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद नाराज परिजनों ने NH-28 को घंटों जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Motihari Accident, सुजीत पाठक: मोतिहारी जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीएवी मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान छौड़ादानो थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी मो. इरशाद की पत्नी नाजरु नेशा (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है.

वाहन चालक फरार

मो. इरशाद अपनी पत्नी नाजरु नेशा को लेकर अपने ससुराल कोटवा से मोतिहारी इलाज के लिए जा रहे थे. इसी दौरान जब वे एनएच-28 पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मो. इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

NH-28 पर लगा जाम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्से में आकर एनएच-28 को डीएवी मोड़ के पास जाम कर दिया. परिजनों की मांग थी कि जब तक ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं की जाती, वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजेंगे. यह विरोध करीब तीन घंटे तक चला, जिससे हाईवे पर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आम लोग परेशान

इस जाम का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा. स्कूल से लौट रहे छोटे-छोटे बच्चों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को चिलचिलाती धूप में घंटों फंसे रहना पड़ा. कई स्कूल बसें जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों को धूप में पैदल ही घर लौटना पड़ा. नाराज लोग प्रशासन की व्यवस्था और परिजनों के रवैये पर सवाल उठाते नजर आए.

प्रशासन की पहल से खुला रास्ता

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ. जीतेश पांडे, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रवि रंजन और सीओ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आश्वासन दिया कि फरार वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी. काफी मान-मनौव्वल के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए और जाम समाप्त हुआ.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पेपरलेस होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया, 1990 से 1995 तक के दस्तावेज होंगे स्कैन, हर रिकॉर्ड मिलेगा ऑनलाइन

क्या बोले सदर डीएसपी

सदर डीएसपी जीतेश पांडे ने कहा कि परिजनों का दुख और गुस्सा जायज है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेना और आम लोगों को परेशान करना न सिर्फ असंवेदनशीलता है, बल्कि व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है. पुलिस ने इस मामले में वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >