मीना बाजार के शू शोरूम में भीषण आग

शहर के मीना बाजार मेन रोड में पानी टंकी के पास एक्शन के शो-रूम में गुरुवार रात अचानक आग लग गयी.

मोतिहारी.शहर के मीना बाजार मेन रोड में पानी टंकी के पास एक्शन के शो-रूम में गुरुवार रात अचानक आग लग गयी. रात करीब दस बजे शॉट सर्किट से लगी आग में करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है. गुप्ता शूज नामक उक्त दुकान रंजन गुप्ता की है. बताया जाता है कि दुकान बंद कर रंजन अपने घर चले गये. रात करीब दस बजे उनके दुकान से धुआं निकला. आसपास के लोगों ने फोन से उन्हें सूचना दी, जिसके बाद रंजन भागे-दौड़े अपने प्रतिष्ठान पहुंचे. तबतक आग दुकान के अंदर चारों तरफ फैल चुका था. स्थानीय लोगों ने पहले आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. आसपास तनिष्क सहित कई बड़े प्रतिष्ठान व शो-रूम भी है. सभी व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान को बचाने में लग गये. अग्निशामक विभाग को घटना की सूचना दी गयी. दो अग्निशामक गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि अग्निशामक की गाड़ियां कम पड़ गयी. चकिया से भी अग्निशामक गाड़ी पहुंची, उसके बाद करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात ढाई बजे के आसपास जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. घटना को लेकर रंजन गुप्ता ने नगर थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि अगलगी में दुकान में रखा करीब 25 लाख, गोदाम में रखा करीब 90 लाख का सामान जलकर राख हो गया. वहीं करीब 25 लाख के फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान राख में तब्दील हो गया. उन्होंने यह भी बताया है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है. तीन मंजिले बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर राजू शूज नामक एक्शन का शो-रूम है. पहले व दुसरे तल्ले को भी नुकसान पहुंचा है. आसपास के सभी घर के छतों से हो रहा था पानी का छिड़काव प्रतिष्ठान के आसपास सभी घरों की छतों से लोग पानी का छिड़काव कर रहे थे, ताकि आग का फैलाव नहीं हो सके. अगर आग फैलती तो मीना बाजार मेन रोड पानी टंकी के आसपास के प्रतिष्ठान व विभिन्न कंपनियों के शो-रूम को भी भारी नुकसान होता.समय पर अग्निशामक की गाड़ियां पहुंच कर आग को फैलने नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >