युवक का सड़क दुर्घटना में हुई मौत, दूसरा घायल

मोखलिसपुर गांव निवासी छोटेलाल कुमार (27) का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह बंजरिया थाना के मोखलिसपुर गांव निवासी कृष्णा राय का पुत्र था.

बंजरिया.थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव निवासी छोटेलाल कुमार (27) का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह बंजरिया थाना के मोखलिसपुर गांव निवासी कृष्णा राय का पुत्र था. गुरुवार देर संध्या में सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा चौक के समीप हाईवा ( डंफर) के चपेट में आने से उसका मौत हो गया. जिसका शव पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचा, जहां शव पहुंचते ही उसको देखने के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ा पड़ा. वही पत्नी पूजा कुमारी, मां सहित अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. जिसे ग्रामीण महिलाएं सांत्वना दिला रहे थे.ग्रामीण व परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुवार देर संध्या में ग्रामीण युवक चंदन पासवान के साथ अपने सुसराल रूलही से हीरो स्प्लेंडर बाईक से घर लौट रहा था. इसी दौरान छपवा चौक के समीप हाईवा ( डंफर ) ने उसे रौदा दिया. जिस घटना में छोटेलाल का मौत हो गई, जबकि चंदन घायल हो गए.

किराना दुकान चलाता था छोटेलाल

कृष्णा राय के चार पुत्रों में छोटेलाल सबसे छोटा था. जिसका बीते दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी. वह अपने पीछे पत्नी पूजा कुमारी, एक नवजात पुत्र, माता – पिता छोड़ गया है. वह गांव स्थित किराना दुकान का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करने का कार्य करता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >