जन सुनवाई में ऑन स्पाॅट कार्रवाई, दो एसआई निलंबित

कर्तव्यनिर्वाह्न में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर ऑन स्पॉट कड़ी कार्रवाई होगी. जनसुनवाई में आमजन बेधड़क अपनी समस्याएं लेकर आये.

पकड़ीदयाल

. कर्तव्यनिर्वाह्न में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर ऑन स्पॉट कड़ी कार्रवाई होगी. जनसुनवाई में आमजन बेधड़क अपनी समस्याएं लेकर आये.उनकी समस्यायों को सुनकर तत्क्षण कार्रवाई होगी.उक्त बातें एसपी स्वर्ण प्रभात ने थाना में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. एसपी ने कहा कि जनसुनवाई में करीब 36 मामले आया.पकड़ीदयाल के एसआई विकास एवम पताही के एसआई दीपनारायण को कर्तव्य निर्वहन में कोताही बरतने के लिये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.कई पुलिस अधिकारियो का वेतन स्थगित किये गए.एसपी ने डीएसपी कुमार चंदन को भू -विवाद वाले मामले को जनता दरबार मे लाने का निर्देश दिए.भू- विवाद वाले मामले में अंचलाधिकारी एवम पुलिस अधिकारी दोनों पक्षो का अभिलेख देखकर निर्णय लेंगे.यह प्रक्रिया प्रत्येक शनिवार को होगी.एसपी ने मौके पर उपस्थित एसडीओ कुमारी मंगला को निर्देश दिया कि भू-विवाद वाले मामले को भू संवाद पोर्टल पर अपलोड करें.मौके पर फरियादियो के आलावे भैरव सिंह,विजय कुमार सिंह,मदनमोहन चौधरी,गीता देवी,पुण्यदेव सिंह सहित कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >