Motihari: मोटरबल एप्रोच पथ निर्माण के बाद आवागमन बहाल

चैलाहां – फुलवार मुख्य मार्ग में नवनिर्मित बुढ़वा पुल का एप्रोच पथ मोटरेबल बनाया गया. जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका है.

Motihari: बंजरिया. चैलाहां – फुलवार मुख्य मार्ग में नवनिर्मित बुढ़वा पुल का एप्रोच पथ मोटरेबल बनाया गया. जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका है. उक्त कार्य पुल निर्माण कार्य कर रहे विनोद कुमार सिंह कंट्रक्शन के द्वारा किया गया. ज्ञात हो कि उक्त पुल का एप्रोच पथ नहीं बनने के कारण ग्रामीण डायवर्सन के सहारे आवागमन कर रहे थे. नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद रविवार को डायवर्सन पर करीब 8 फीट पानी चढ़ गया, जिसके कारण रोहिनिया, फुलवार दक्षिणी, उतरीं सहित आधा दर्जन पंचायतों का आवागमन बंद हो गया. जिसके बाद ग्रामीण उक्त एप्रोच पथ निर्माण का मांग करने लगे. एप्रोच पथ निर्माण में किसानों का निजी जमीन पड़ने व जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसानों ने एप्रोच पथ निर्माण कार्य को रोक दिया था.ग्रामीण दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने किसानों से वार्ता की. जिसके बाद मोटरेबल एप्रोच पथ बनाया गया है. जिसके सहारे तीन पहिया व दो पहिया वाहन से आवागमन सुचारू हो गए हैं. ज्ञात हो कि प्रभात खबर दैनिक अखबार ने 06 अक्टूबर के अखबार में बुढ़वा नासी डायवर्सन पर चढ़ा पानी, आधा दर्जन पंचायतों का आवागमन बाधित का खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद अधिकारियों व ग्रामीणों के सहयोग से उक्त एप्रोच पथ का मोटरेबल बनाया जा सका है, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajnikhil banjriya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >