सीडीपीओ ने की 100 सेविका की चयनमुक्ति की अनुशंसा

बंजरिया प्रखंड अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से टीएचआर वितरण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है.

मोतिहारी. जिले के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से टीएचआर वितरण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है. इस मामले को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बंजरिया द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र भेजते हुए शून्य रिपोर्ट देने वाली 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं के चयन मुक्त करने की अनुशंसा की गयी है. जिससे इस विभाग में हड़कंप मच गया है. आईसीडीएस डीपीओ विनीता कुमारी ने कहा कि पत्र प्राप्त हुआ है मामले में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. हर हाल में सभी परियाेजनाओं का 80 प्रतिशत एफआरएस करना है.

आंगनबाड़ी संघ ने जताया विरोध

राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ जिला अध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि यह कार्रवाई गलत हुई है. विभाग द्वारा दिया गया मोबाइल दो साल से ऊपर समय से खराब है, इसके लिए दर्जनों बार पत्र दिया गया है अधिकारी को, सेविका अपने निजी मोबाइल से कार्य करती है. बीसी को सेविका को सीखना है, लेकिन बीसी द्वारा विजित नहीं करती है सहित अन्य बातें कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >