Motihari : सीएम ने 627 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, किया उदघाटन व शिलान्यास

हर बार की तरह इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण के लिए सौगातों की बरसात की.

-पीपराकोठी झील व मोतीझील का पर्यटन की दृष्टि से होगा विकास

-विकसित होगा अरेराज शिव मंदिर के साथ चकिया का सीताकुंड

वरीय संवाददाता

मोतिहारी. हर बार की तरह इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण के लिए सौगातों की बरसात की, जहां 627 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. पूरी हो चुकी एक दर्जन से अधिक योजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण विकास के तहत अवशिष्ट प्रसंस्करण, पशु मत्स्य के अलावा पर्यटन की दृष्टि से पूर्वी चंपारण को विकसित करने के लिए करोड़ों की राशि दी. जिले के प्रसिद्धि सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर को जोड़ने के लिए आरसीसी पुल व मेहसी, चकिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे समपार संख्या 137 आरओबी का निर्माण, धनौती नदी पर उच्चस्तरीय पुल सह पहुंच पथ निर्माण आदि का शिलान्यास किया. मेहसी के बूढ़ी गंडक नदी के इब्राहिमपुर घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के घोषणा के साथ शिलान्यास किया. पर्यटन की दृष्टि से धुड़दौर पोखर पताही के उड़ाही व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के शिलान्यास के साथ अरेराज शिव मंदिर फतुहा पथ के करीब 11 किमी चौड़ीकरण का भी शिलान्यास किया.

पर्यटन की दृष्टि से होगा महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण को पर्यटन की दृष्टि से बिहार व देश के नक्शा पर लाने के लिए पीपराकोठी झील का पर्यटकीय दृष्टिकोण से शिलान्यास के साथ सोमेश्वरनाथ मंदिर, चकिया के सीताकुंड व मोतिहारी मोतीझील के झील तक का पर्यटन दृष्टि से विकसित करने की घोषणा के साथ शिलान्यास किया. कहा कि जो विकास कार्य नहीं हो पाये है उसे भी आने वाले समय में पूरा किया जायेगा.

विभागवार योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन

-बिहार राज्य पुल निर्माण निगम- आठ योजनाएं

-ऊर्जा विभाग के तहत छह योजनाएं पर होंगे कार्य

-ग्रामीण कार्य विभाग वन व टू के तहत नौ योजनाएं

-शिक्षा विभाग के तहत आठ योजनाओं का विकास

-पशुपालन व पर्यटन की दृष्टि से पांच योजनाएं

-ग्रामीण विकास विभाग की 246 योजनाएं

-पंचायती राज विभाग की करीब 11 योजनाएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >