Motihari: चार दिन से लापता युवक का एनएच किनारे से मिला शव

पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए पर स्थित मोडी पुल के समीप सड़क किनारे से एक युवक का शव बुधवार दोपहर बरामद किया है.

Motihari: बंजरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 28 ए पर स्थित मोडी पुल के समीप सड़क किनारे से एक युवक का शव बुधवार दोपहर बरामद किया है. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के चैलाहां चौक वार्ड नंबर – 01 निवासी धरीक्षण साह का 24 वर्षीय पुत्र राम सूरत कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुआ है. बुधवार दोपहर में उक्त जगह पर शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक रामसूरत कुमार उर्फ विवेक रविवार संध्या करीब 6 बजे से घर निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा लोगों ने बुधवार को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने का सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसका पहचान की गई. स्थानीय लोगों प्रेम – प्रसंग में हत्या कर शव को उक्त जगह पर लाकर फेकने का चर्चा कर रहे हैं. वहीं पुलिस मामले के तहकीकात में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajnikhil banjriya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >