Motihari : ब्रह्माकुमारियों ने दुर्गा माता की नौ रूपों की सजाई झांकी

सीरनी बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स परिसर में ब्रह्माकुमारी सिकटिया सेवा केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चैतन्य झांकी सजाया गया.

Motihari : गोविंदगंज. सीरनी बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स परिसर में ब्रह्माकुमारी सिकटिया सेवा केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चैतन्य झांकी सजाया गया.जिसमें दुर्गा माता के नौ रूपों को चैतन्य झांकी के रूप में सजाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी, रवि सिंह, डॉक्टर बिपुल आनंद, अनूप सिंह, कृष्णकांत, बीके रंजीत भाई, बीके अभिमन्यू भाई, बीके करूणा बहन ने दीप प्रज्वलित कर किया. ब्रह्मकुमारी बहनों ने दुर्गा के नौ रूप को चैतन्य झांकी के रूप में प्रस्तुत किया. उक्त अवसर पर दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बीके मीना दीदी ने कहा कि दुर्गा शक्ति की प्रतीक है व असूरो पर विजय के उपलक्ष्य में यह त्योहार मनाया जाता है. भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान बहुत ऊंचा है. एक तरफ दुर्गा मां शक्ति देती है तो लक्ष्मी धन और सरस्वती विद्या देती है. उन्होंने इसके आध्यात्मिक रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवर्तन के अंतिम बेला में आप परमात्मा से संबंध जोड़कर उनकी प्रथम रचना ब्रह्मा विष्णु महेश फिर दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती से जितना भी प्राप्त करना चाहे कर ले. अभी अवसर है,चैतन्य झाकी कार्यक्रम मे जीवंत नाटक के माध्यम से देवी माता दुर्गा के कार्य को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया. मौके पर बाजार सहित क्षेत्र के कई बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >