Motihari: पुलिस दबिश के कारण चार घंटे में चोरी के बोलेरो बरामद

हरसिद्धि पकड़िया गांव निवासी भूलन मियां पिता स्वर्गीय ईमाइल मियां वार्ड नंबर 11 निवासी की दरवाजे पर लगी बोलेरो गाड़ी रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने चुरा लिया.

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़िया गांव निवासी भूलन मियां पिता स्वर्गीय ईमाइल मियां वार्ड नंबर 11 निवासी की दरवाजे पर लगी बोलेरो गाड़ी रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. चोरी की भनक घरवालों को मिली. घर वाले त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दिया और ग्रामीण के सहयोग से गाड़ी के पीछे लग गए तब तक पुलिस भी चारों ओर से घेराबंदी कर लिया था. ग्रामीण और पुलिस के दबिश के कारण चोर बैरियाडीह पंचायत के गोडा घाट पुल पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गए. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बोलेरो पकड़िया वार्ड नंबर 11 निवासी भूलन मियां के बताया जाता है. जिसके दरवाजे से रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने गाड़ी को चुरा लिया और लेकर भाग निकला. तब तक ग्रामीणों और घर वाले की सूचना मिल गई. बोलेरो का नंबर बीआर 05 एच 4148 है, जिसको घोड़ाघाट पुल से बरामद कर लिया गया. सही सलामत स्थिति में गाड़ी मालिक को गाड़ी सौंप दिया गया. ग्रामीण और पुलिस के तत्परता से भूलन मियां की चोरी की गई बोलेरो बरामद हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >