शादी का झांसा देकर यौन शोषण

मटियारिया थाना क्षेत्र का एक मनचले युवक असहाय लड़की के साथ शादी का झांसा देकर लगातार एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था.

गौनाहा . मटियारिया थाना क्षेत्र का एक मनचले युवक असहाय लड़की के साथ शादी का झांसा देकर लगातार एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था. इसको लेकर युवक के खिलाफ लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में यह बताया गया है कि लड़की के माता-पिता बेटी की शादी करने के लिए मजदूरी करने घर से बाहर गए थे. लड़की अपनी दादी के साथ रहती थी. इसी क्रम में एक युवक ने शादी का झांसा देकर उस लड़की के साथ दुष्कर्म करने लगा. यह सिलसिला लगातार एक साल तक चलते रहा. एक साल के बाद मजदूरी करके लड़की के माता-पिता घर लौटे तो देखा कि वह लड़की सात माह की गर्भवती हो चुकी है. वही माता-पिता के द्वारा पूछे जाने पर उसने आप बीती सुनाई. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिक के आलोक में कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >