Motihari: दीपयज्ञ एवं पुंसवन संस्कार पर हुई गोष्ठी

दीपयज्ञ के साथ-पुंसवन संस्कार की महत्ता एवं सामयिक परिप्रेक्ष्य में उसकी आवश्यकता विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

Motihari: मोतिहारी. आनंदपुरी स्थित आनंद धाम मंदिर बेलबनवा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान एवं गायत्री शक्तिपीठ के सौजन्य से दीपयज्ञ के साथ-पुंसवन संस्कार की महत्ता एवं सामयिक परिप्रेक्ष्य में उसकी आवश्यकता विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित “आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी” का वीडियो अवलोकन किया गया तथा वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विचार साझा किए गए. इस अवसर पर जोनल अधिकारी संजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुंसवन संस्कार धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत मंगलकारी है. वहीं क्षेत्रीय कार्यकर्ता रामेश्वर ने अपने मधुर गायन से सभी उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया. कार्यक्रम में सरस्वती महिला मंडल की संचालिका आशा सिंह, अर्चना कुमारी, रीता देवी, कृष्णा, मन तारा, मालती, प्रीति एवं कोमल दूबे आदि की सक्रिय सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >