चकिया में अनियंत्रित स्कॉर्पियो एसबीआई एटीएम में घुसी, चालक मौके से फरार

मोतिहारी के चकिया नगर परिषद में शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो एसबीआई के एटीएम में घुस गई. घटना में एटीएम का अगला हिस्सा और अंदर का एसी क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे के समय एटीएम में कोई मौजूद नहीं था.

Motihari News: चकिया नगर परिषद क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो एसबीआई के एटीएम का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई. घटना के समय एटीएम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना में एटीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अंदर लगे एसी समेत कई अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा.

Chakia News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो एटीएम में घुसी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे पावर हाउस चौक के पास एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई. वाहन ने पहले वहां खड़ी एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद सीधे एसबीआई के एटीएम का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई.

भुंजा खा रहा युवक बाल-बाल बचा

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय एक युवक एटीएम के समीप भुंजा खा रहा था. स्कॉर्पियो की अचानक तेज रफ्तार देखकर वह समय रहते वहां से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई. हादसे के दौरान युवक की बाइक भी वाहन की चपेट में आ गई.

एटीएम का अगला हिस्सा और एसी क्षतिग्रस्त

स्कॉर्पियो के एटीएम में घुसने से गेट और सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. एटीएम के अंदर लगा एसी समेत कई अन्य उपकरण और सामान भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

मौके से स्कॉर्पियो चालक फरार

घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05पीए 0555 बताया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार चालक के फरार होने के बाद पुलिस द्वारा वाहन और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें :ई-उपस्थिति में फर्जीवाड़े पर छह शिक्षक निलंबित, डीईओ ने की बड़ी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >