Motihari : जिले के 56 गांवों की रजिस्ट्री अब होगी महंगी, स्थल जांच होगा अनिवार्य

पूर्वी चंपारण जिले के 56 गांव (मौजा) में पड़ने वाले भूमि की रजिस्ट्री अब महंगी होगी.

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के 56 गांव (मौजा) में पड़ने वाले भूमि की रजिस्ट्री अब महंगी होगी. यह क्षेत्र नगर निगम व नगर परिषद पास स्थित गांव के जमीन पर लागू किया गया है. निबंधन विभाग के अनुसार अब बिना मौके पर जांच किये किसी भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी. इसका उद्देश्य होगा कि जमीन के किस्म में छेड़छाड़ न हो. इस नये नियम का सीधा असर मोतिहारी नगर निगम से सटे मोतिहारी प्रखंड के 33 राजस्व ग्राम, इसके अलावा पीपराकोठी के 20, बंजरिया के 02 और तुरकौलिया के 01 गांव पर पड़ेगा. इसे लागू होने के साथ इस पर सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. विभाग के अनुसार नगर परिषद व नगर निगम सटे आयोजना क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री बगैर जांच संभव नहीं होगी. इसका उद्देश्य राजस्व बढ़ाना है. संभावना व्यक्त की गयी है कि रजिस्ट्री फी 20 से 30 प्रतिशत बढ जाएगी. सूत्रों के अनुसार नगर निगम मोतिहारी के अलावा नगर परिषद रक्सौल, ढाका, चकिया के आसपास के गांवों पर भी पड़ सकता है, जिसे सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जो नगर परिषद से सटा गांव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >