मोतिहारी: अब दूर नहीं जाना पड़ेगा बाजार, रामसिंह छतौनी में बनेगा नया हाट बाजार

मोतिहारी की रामसिंह छतौनी पंचायत में जल्द ही एक नया हाट बाजार बनने वाला है. इस बाजार से ग्रामीणों को दैनिक जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध होगा और किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक स्थानीय मंच मिलेगा.

Motihari News: मोतिहारी. सदर प्रखंड की 16 पंचायतों में रामसिंह छतौनी पंचायत का हाट बाजार के लिए चयन किया गया है. हाट बाजार के निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर करीब 15 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है. हालांकि, अंतिम राशि योजना के प्राक्कलन और विभागीय स्वीकृति के बाद ही स्पष्ट होगी. हाट बाजार बनने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं किसानों और छोटे कारोबारियों को स्थानीय स्तर पर अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार उपलब्ध होगा.

हाट बाजार में मिलेगी जरूरी सुविधाएं

प्रस्तावित हाट बाजार में ग्रामीणों के लिए दुकान लगाने की जगह, शेड, पेयजल, शौचालय, बिजली और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं. बाजार के निर्माण से पंचायत के लोगों को स्थानीय स्तर पर खरीदारी की सुविधा मिलेगी.

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आसपास के गांवों से भी लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है.

किसानों और छोटे कारोबारियों को होगा फायदा

हाट बाजार शुरू होने के बाद किसान सब्जी, फल, अनाज और अन्य कृषि उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकेंगे. इससे उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए दूर के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

वहीं छोटे दुकानदार, महिला समूह और स्वरोजगार से जुड़े लोग भी यहां दुकान या स्टॉल लगाकर आय अर्जित कर सकेंगे. हाट बाजार विकसित होने से पंचायत में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगी आर्थिक गतिविधियां

हाट बाजार शुरू होने से रामसिंह छतौनी पंचायत के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी फायदा मिलने की संभावना है. स्थानीय बाजार विकसित होने से छोटे व्यापारियों को ग्राहक मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्र में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >