Motihari: मेहसी के साइबर कैफे में छापेमारी, पांच हिरासत में

साइबर थाना पुलिस ने मेहसी थाना के मेहसी बाजार स्थित एक साइबर कैफे में छापेमारी कर कई आधार कार्ड एवं अन्य सामग्रियां बरामद की.

Motihari: मोतिहारी. साइबर थाना पुलिस ने मेहसी थाना के मेहसी बाजार स्थित एक साइबर कैफे में छापेम���री कर कई आधार कार्ड एवं अन्य सामग्रियां बरामद की. पुलिस उक्त साइबर कैफे संचालक सहित पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यहां पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुयी और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. कैफे से पुलिस ने कुछ आधार कार्ड बरामद किया. साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बरामद आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है. इस छापेमारी टीम में दारोगा सौरभ कुमार आजाद एवं प्रियंका कुमारी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >