Motihari: पुलिस ने दो होटलों को किया सील, भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस ने सेमरा वृतिया लोकनाथपुर एनएच के समीप छापेमारी कर दो होटलों से करीब 50 लीटर देशी विदेशी शराब जब्त किया है.

Motihari: तुरकौलिया. पुलिस ने सेमरा वृतिया लोकनाथपुर एनएच के समीप छापेमारी कर दो होटलों से करीब 50 लीटर देशी विदेशी शराब जब्त किया है. साथ होटल संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया है. दोनों होटल के तीन कमरों को सील कर दिया गया. पकड़े गए आरोपियों में रौशन मिट हाउस से राहुल कुमार व रौशन कुमार जबकि चौधरी होटल से लक्ष्मण महतों है. तीनों झखिया के रहने वाले है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वृतिया लोकनाथपुर के समीप कुछ दुकानों में शराब विक्री के लिए रखा गया है. सूचना पर आसपास के दुकानों में छापेमारी की गई. इस दौरान दो दुकानों से देशी विदेशी शराब मिला. रौशन मिट हाउस दुकान से विदेशी शराब 25.9 लीटर और देशी 3 लीटर बरामद हुआ. वहीं 17300 रुपये भी जब्त किया गया. उक्त दुकान के दो छतदार सटर वाले रूम को सील किया गया. जबकि चौधरी मिट हाउस से 20 लीटर देशी शराब जब्त किया गया. वही उसका एक छतदार रूम को सील कर शराब और पकड़े गए तस्करों को थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. छापेमारी टीम में टीम में सदर -1 डीएसपी दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, एसआई सुबोध कुमार, एएसआई कन्हैया कुमार, संतोष पटेल सहित पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >