Motihari : चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में एसडीपीओ अरेराज रवि कुमार शनिवार को पहुंचकर शांति समिति की बैठक में शामिल हुए.

पहाड़पुर. थाना परिसर में एसडीपीओ अरेराज रवि कुमार शनिवार को पहुंचकर शांति समिति की बैठक में शामिल हूए. इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद थे. एसडीपीओ ने जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांत वातावरण कायम रखना है. दूसरी तरफ महावीरी झंडे व अखाड़े में धारदार हथियार का प्रयोग नही करना है. वहीं चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराना है. अपराधी छवि के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है. वही शराबी व शराब तस्करों पर नकेल कसने की पुरी तैयारी चल रही है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को सलाखों के अंदर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर रखी है. मेले लगाने और जुलूस निकालने की अनुमति थाना स्तर से प्राप्त कर अगला कदम उठाने प्रयास करें. मौके पर नव पदस्पाथित थानाध्यक्ष अजय कुमार आदित्य नारायण सिंह पूर्व प्रमुख प्रेम कुमार गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह राजीव कुमार शुक्ला, चंद्र भूषण पाण्डेय, राजेश कुशवाहा, तेज नारायण प्रसाद राजू सिंह अवनीश कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह रघुवंश सिंह संजय कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोम��टेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >