प्यार की ऐसी सजा… भीड़ ने प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया

Motihari Couple Punishment: बंजरिया में प्रेमी जोड़े के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस जांच और गिरफ्तारी में जुटी है.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Couple Punishment: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां ग्रामीणों की भीड़ ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनके साथ कथित रूप से मारपीट की, सिर मुंडवा दिया और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए गांव में घुमाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रेमी से मिलने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, बंजरिया थाना क्षेत्र की पचरूखा पूर्वी पंचायत के पकड़िया टोला निवासी युवक और सिसवा पूर्वी पंचायत के कचहरिया टोला की रहने वाली महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. सोमवार देर शाम युवक कथित तौर पर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया.

यह भी पढे़ं: ‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद

भीड़ ने कानून हाथ में लिया

आरोप है कि दोनों को पकड़ने के बाद भीड़ ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों का सिर मुंडवा दिया गया और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए गांव में घुमाया गया. घटना के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. मंगलवार सुबह दोनों को सरपंच पति महेंद्र यादव के घर ले जाया गया, जहां से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को अपने संरक्षण में लिया.

महिला की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

बंजरिया थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी कर रही है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित युवक के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढे़ं: महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ, चोरी के विरोध पर पीड़िता के साथ दरिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >