Bihar: 'लव यू पुलिस मामा, आपसे तेज हैं', चोरी करने के बाद चोरों ने छोड़ा लेटर, पुलिस को दी खुली चुनौती

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. पुलिस कैंप से 10 कदम की दूरी पर चोरी करने के बाद चोरों ने पुलिस के लिए एक लेटर छोड़ा और कहा कि हम आपसे आगे हैं.

Bihar News, अमरेश वर्मा, मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव में अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. सोमवार की दोपहर रामायण सिंह के घर चोर घुसे और लाखों रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गए. सबसे हैरानी की बात यह रही कि जिस घर में चोरी हुई, वहां से महज 10 कदम की दूरी पर पुलिस का कैंप चल रहा था, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. चोरी के बाद चोरों ने एक चिट्ठी भी मौके पर छोड़ी जिसमें लिखा था — “लव यू पुलिस मामा, आपसे तेज हैं. 10 घर में चोरी करना है, 8 में कर लिया है, 2 बाकी है. देखने में गरीब लगता है, लेकिन माल पूरा मिला, विजय सिंह से थोड़ा कम.”

22 मार्च से लगातार हो रही चोरी

इस घटना से गांव के लोग एक बार फिर डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हो गए हैं। गांव में 22 मार्च से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. इससे पहले 2 अप्रैल को दिन के उजाले में राजीव झा के घर से चोर 10 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए थे. घटना के बाद खुद एसपी स्वर्ण प्रभात ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की थी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया था. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लगातार हो रही चोरी ने उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पूरे इलाके में डर का माहौल

रामायण सिंह ने बताया कि विजय सिंह के घर चोरी के अगले ही दिन चोर उनके घर में भी घुसने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन उस समय उनकी बेटी घर पर थी, जिससे चोरी विफल हो गई थी. सोमवार को जब रामायण सिंह अपनी पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने बाइक से मोतिहारी गए और बेटी पढ़ाई के लिए पकड़ीदयाल चली गई, तभी चोरों ने मौका देखकर घर के पीछे खपरैल के सहारे चढ़कर प्रवेश किया और ताले तोड़कर सारा सामान लेकर फरार हो गए. घर में लौटने पर रामायण सिंह की बेटी ने बिखरे सामान को देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी. इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बड़कागांव में चोरी की घटना पर एक नजर

22 मार्च- विजय सिंह के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण की चोरी
28 मार्च- बच्चे काका के घर चोरी का प्रयास
28 मार्च- पुलिस कर्मी रविंद्र सिंह के घर भीषण चोरी
31 मार्च- राजीव झा घर के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
20 मार्च- सेवानिवृत शिक्षक रामनरेश शर्मा के घर चोरी
7 अप्रैल- रामायण सिंह के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

पुलिस कैंप के बावजूद चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद चोर दिन के उजाले में चोरी कर भाग निकले. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और वे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन बार-बार हो रही घटनाओं और चोरों द्वारा खुलेआम चुनौती देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और गांव में ठोस सुरक्षा इंतजाम की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: पटना में 50 रुपया महंगा मिलेगा LPG सिलेंडर, आम लोगों को लगा तगड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >