Motihari : मतदान केंद्रों पर करायी जाएगी लाइव वेब कास्टिंग

11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सभी 4095 मतदान केन्द्रों की लाइव वेब कास्टिंग करायी जाएगी.

Motihari : मोतिहारी. आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सभी 4095 मतदान केन्द्रों की लाइव वेब कास्टिंग करायी जाएगी. इसके लिए आवश्यक तैयारी तेज कर दी गयी है. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने इस बाबत आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी है. बताया गया है पूर्वी चंपारण मतदान प्रक्रिया की पूर्ण पारदर्शिता के लिए वेब कास्टिंग कराई जाएगी. वेब कास्टिंग को लेकर के जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रविकेश कुमार एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा जिला के कुल 457 टेक्निकल सुपरवाइजर को मोतिहारी स्थित एमएस कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. वेब कास्टिंग के लिए सभी मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा का इंस्टालेशन किया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान डीआईओ ने सभी तकनीकी सुपरवाइजर्स को वेबकास्टिंग प्रणाली की निर्बाध प्रसारण सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरे के इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की जांच करने तथा मतदान के दिन रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए समुचित व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला में मतदान की तिथि 11 नवंबर को मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी एवं वेब कास्टिंग के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्वाचन को पूर्ण पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >