Motihari: 20 हजार का इनामी शराब माफिया कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस दबिश के कारण 20 हजार का इनामी जयसिंहपुर करमवा का शराब माफिया गब्बर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

Motihari: तुरकौलिया. पुलिस दबिश के कारण 20 हजार का इनामी जयसिंहपुर करमवा का शराब माफिया गब्बर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इनाम की घोषणा होने के 24 घण्टे के भीतर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उसपर 23 जुलाई को एक आयशर ट्रक सहित 2960 लीटर जब्त मामले में केस दर्ज हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी किया था, लेकिन वह घर छोड़ फरार हो गया था. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. तुरकौलिया थाने में हत्या, जहरीले शराब का भी पहले से केस दर्ज है. पुलिस ने जहरीले शराब मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल से छूटकर आने के बाद से वह फिर से इस कारोबार में सक्रिय हुआ था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जब्त स्प्रिट मामले में वह फरार चल रहा था, जो शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >