Motihari: विधानसभा चुनाव को लेकर 72 घंटे पहले सील की गई भारत-नेपाल सीमा

लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल के इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया है.

Motihari: रक्सौल. लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल के इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया है. पूर्व में भारत-नेपाल स्तरीय जिला समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में बॉर्डर को शनिवार की सुबह से सील कर दिया गया है. भारत और नेपाल के बीच चुनाव को देखते हुए चुनाव से 72 घंटे पहले बॉर्डर को सील करने का निर्णय लिया गया था. इसी के आलोक में बॉर्डर को शनिवार से सील कर दिया गया है, अब मतदान की समाप्ति के बाद 11 नवंबर की शाम 6 बजे के बाद बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य होगी. हालांकि आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ मेडिकल इमरजेंसी, उचित यात्रा कागजात होने की स्थिति में आने-जाने की अनुमति दी गई है. नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिक जो मतदान करने के लिए आना चाहते है, उनको भी कार्ड दिखाकर आने की अनुमति होगी. हालांकि बॉर्डर से किसी प्रकार के वाहनों को नहीं आने-जाने दिया जाएगा. पैदल कार्ड दिखाकर और भारत में आने का उचित कारण बताने पर लोगों को आने की अनुमति दी जा रही है. वहीं चुनाव को लेकर यहां सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल मनीष आनंद ने शनिवार को मैत्री पुल पर पहुंचकर यहां एसएसबी के जवानों को विशेष दिशा-निर्देश दिया. उनके साथ, हरैया थाना के थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान भी मौजूद थे. शनिवार को बॉर्डर सील होने के बाद पैदल लोगों को आधार कार्ड दिखाकर आने दिया जा रहा था. इधर, बॉर्डर सील होने के कारण रक्सौल बाजार में लोगों की संख्या में कमी देखी गई. बॉर्डर सील होने के बाद भारत के तरफ सशस्त्र सीमा बल व नेपाल के तरफ सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा निगरानी की जा रही है. ग्रामीण नाका से आवागमन पूरी तरह से बंद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >