Motihari: महिलाओं को उपलब्ध करायी गयी खाद्य सामग्री

असहाय महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रही संस्था माहेर ममता निवास शनिवार को युवा समाजसेवी किशु श्रीवास्तव के द्वारा यहां आवासित महिलाओं को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी.

Motihari: रक्सौल. असहाय महिलाओं के उत्थान को लेकर काम कर रही संस्था माहेर ममता निवास शनिवार को युवा समाजसेवी किशु श्रीवास्तव के द्वारा यहां आवासित महिलाओं को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी. माहेर ममता निवास के स्थानीय प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि युवा व्यवसायी किशु श्रीवास्तव समय-समय पर बिना किसी आयोजन के यहां आते है और माहेर परिवार के सदस्यों के साथ अपना समय बिताते है. इसी कड़ी में शनिवार को यहां पर रहने वाली माता-बहनों को भोजन कराया गया है. वहीं किशु श्रीवास्तव ने बताया कि माहेर ममता निवास में मानवता की सेवा होती है, मानवता की इस प्रकार की सेवा मैंने कहीं और नहीं देखी है. इस लिए समय-समय पर महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाती है. उन्होंने लोगों से भी यह अपील की कि माहेर ममता निवास में समय-समय पर सहयोग देकर संस्था को मदद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >